
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय चांद खान का युवक बुधवार को कर्ज और देनदारों से परेशान होकर चार पन्नों का नोट लिखकर घर से चला गया। पीड़ित परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नोट बरामद कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है जो युवक को तलाश रही है।
मोहल्ले वासियों के अनुसार जावेद फारूकी ब्याज पर रुपए और फाइनेंस के कार्य से संबंधित काम करता था जो देनदारी से परेशान होकर बुधवार को चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर घर पर छोड़कर कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। परिजनों से काफ़ी तलाशा लेकिन वह नहीं मिला इसके बाद पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

































