👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद एक करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण करेगी जिसमें करीब 10,000 गोवंशों को रखने की क्षमता होगी। इसके लिए 700 से 1000 मीटर भूमि की आवश्यकता है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ का कहना है कि हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के आसपास गौशाला बनाने के लिए सरकारी भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चिन्हित होने के बाद एक करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। इस गौशाला का निर्माण होने से शहर को आवारा गोवंशों से राहत मिलेगी। शासन से जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। इस गौशाला के निर्माण से शहर वासियों को आवारा गोवंशों से राहत मिलेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































