
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गौवंश की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शनिवार की तड़के एक गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जेएमएस के पास हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हुए हादसे में गोवंश की मौत हो गई जिसके बाद गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर गौवंश के शव को दबाया।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक रितिक त्यागी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई जिसके बाद और वह मौके पर पहुंचे। हाफ़िज़पुर पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार कराने के लिए JCB बुलायी गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं राह चलते लोगों के द्वारा सुरक्षित गड्ढा खुदवाकर अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान आकाश बेनीवाल, हनी आदि भी उपस्थित रहे।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808

































