👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कोरोना का एक मामला सामने आया है जिसे आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि युवक को गले में दर्द और बुखार था जिसकी rt-pcr जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है.
दरअसल हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक को गले में दर्द और बुखार की शिकायत हुई जिसके बाद उसने उपचार कराया. बुधवार को गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में आरटीपीसीआर जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला जिसे उपचार के लिए आइसोलेट कर दिया गया है. जिले में फिलहाल कोरोना का एक केस सक्रिय हो गया.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626



























