हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। 36 दिन बाद कोरोना का केस फिर से मिलने से लोगों में हड़कंप मचा है। बता दें कि पिलखवा के एक गांव निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम आइसोलेट कर दिया है। इसी के साथ मरीज का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल मरीज की ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। आपको बता दें कि जनपद 36 दिन तक कोरना मुक्त था लेकिन बुधवार को पिलखुवा में एक कैंप के दौरान मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है यदि लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो संख्या बढ़ने में समय नहीं लगेगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























