
किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा कंपनी के खिलाफ दी तहरीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के किसानों ने आलू उत्पादन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ आवाज उठाई है। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने आरोप लगाया कि उत्कल ट्यूबर कंपनी ने किसानों को गुमराह कर हजारों बीघा भूमि पर आलू की बुवाई कर ली। समझौते के आधार पर कंपनी को निर्धारित दर पर आलू की खरीद कर भुगतान किसानों को देना था लेकिन कंपनी ने आलू की खरीद तो की भुगतान नहीं किया। ऐसे में किसान देहात थाने पहुंचे और देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रणवीर सिंह, सचिन, कमलेश, सुखपाल, युद्धवीर, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























