
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के किशनगंज में वैद्य धनीराम शर्मा स्मृति योग, प्राकृतिक एवं पंचकर्मा औषद्यालय की ओर से स्व. वैद्य धनीराम शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। धनीराम शर्मा के पुत्र अरुण शर्मा और करुण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय पूजन हवन आदि का भंडारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।
वैद्य धनीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर वैद्य धनीराम औषधालय की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सर्वप्रथम हवन-पूजन किया गया और उसके पश्चात प्रसादी का आयोजन किया गया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























