
हापुड़,सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र कपुरपुर क्षेत्र में रविवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परवेज पुत्र शाह मोहम्मद निवासी बझेड़ा कला की तहरीर के आधार पर धारा-190,191(2)199(3)115(2)352,351(2) के तहत अली अल्तास पुत्र अली वारिस, अली मोहम्मद पुत्र अली वारिस), अली रजा पुत्र अली वारिस व खान हजेफा पुत्र अली वारिस निवासी गण बझेड़ाकला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोप है कि आरोपी ने दफीने के दौरान गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।आरोप है कि 30/08/2025 को रात्रि 23:30 बजे परवेज तथा प्रतिवादी अली अल्तास दाफीने कब्रिस्तान कपुरपुर रोड़ से अपने घर को वापस आ रहे थे। तभी दोनों का आपस मे कन्धा आपस में टाकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
































