
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विवेक त्यागी से एक आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर ₹5,00,000 की रंगदारी मांगी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव धनावली निवासी राज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विवेक त्यागी ने बताया कि छह सितंबर 2025 की रात 9:00 बजे उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से मिस्ड कॉल आई।जब उन्होंने उस नंबर पर वापस कॉल की तो आरोपी ने अपना नाम और पता बताया और कहा कि ₹5,00,000 चाहिए। पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























