श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में छात्र के चचेरे भाई ने दी तीन परीक्षाएं, मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कस्तला कासिमाबाद स्थित महावीर जैन इंटर कॉलेज के छात्र का यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं का परीक्षा केंद्र पड़ा जहां पर एक छात्र की जगह उसके चचेरे भाई ने तीन परीक्षाएं दी जब चौथी परीक्षा देने के लिए असल छात्र पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उन दिनों तैनात कक्ष निरीक्षकों ने प्रवेश पत्र का ठीक से मिलान न कर पाने की बात स्वीकार की। वहीं केंद्र व्यवस्थापक प्रभु दयाल जयंत की तहरीर पर पुलिस ने रमन पुत्र वीर सिंह और परीक्षार्थी के पिता सत्यवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
आपको बता दें कि छात्र के चचेरे भाई यानी कि सॉल्वर ने 18 फरवरी को हिंदी, 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान और 23 फरवरी को हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद 25 फरवरी को वास्तविक छात्र पेपर देने के लिए केंद्र पर पहुंच गया। कक्ष निरीक्षक हर दिन की उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर कराने आए लेकिन उस दिन हस्ताक्षर भिन्न थे। संदेह होने पर छात्र को केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष प्रस्तुत किया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान छात्र ने स्वीकार किया कि वह पढ़ाई में कमजोर है। ऐसे में उसके चचेरे भाई ने तीन परीक्षाएं दी। मामले को खुलासा होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।










  • Related Posts

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    🔊 Listen to this ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ के ग्राम लुखराडा में दो पक्षों में चली अंधाधुंध फायरिंग के…

    Read more

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    किसान उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    किसान उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    बैंक में हृदयगति रुकने से मौत, सीसीटीवी आया सामने

    बैंक में हृदयगति रुकने से मौत, सीसीटीवी आया सामने

    हापुड में गांजा सप्लाई करने आया,पकड़ा गया

    हापुड में गांजा सप्लाई करने आया,पकड़ा गया

    अग्रवाल महासभा का चुनाव अप्रैल में

    अग्रवाल महासभा का चुनाव अप्रैल में
    error: Content is protected !!