
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मृत व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नगर पालिका कर्मियों समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के चमोली के हल्दापानी निवासी चंद्रकला वर्मा ने बताया कि उनके पति अरुण कुमार चमोली में सरकारी अस्पताल के सरकारी कर्मचारियों के रूप में नौकरी करते थे जिनकी मृत्यु 1 जून 2024 को हृदय गति रुकने के कारण हो गई थी। दो जून 2024 को सीएचसी करण प्रयाग उत्तराखंड में मृतक अरुण कुमार का पोस्टमार्टम भी किया गया। वहीं से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। इसी बीच हापुड़ निवासी मीना वर्मा पर आरोप है कि उसने स्वयं को मृतक की पत्नी बताते हुए नगर पालिका हापुड़ से 19 जुलाई 2024 को कई लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इसके बाद चंद्रकला वर्मा ने सीजेएम हापुड़ कोर्ट का रुख किया और मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र का आवेदन किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के तत्कालीन रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु मनोज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक आवेश कुमार, तत्कालीन सफाई निरीक्षक राजकुमार, सफाई नायक राजीव, राजस्व निरीक्षक अमरपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल गंगा प्रसाद पटेल के साथ-साथ पुलिस ने मीना वर्मा, पुत्री शूची वर्मा, मीना वर्मा का बेटा यश वर्मा, गवाह ममता वर्मा, नीलम, विजेयता यादव, चंद्रहास निवासीगण मौहल्ला राजनगर स्वर्गाश्रम रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































