
गुलजार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के निकट मंगलवार की रात इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने घर जा रहे युवक को पीछे से आए कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फुरकान निवासी रसूलपुर की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि बाइक पर जा रहे राहगीरों ने कैंटर का पीछा करते हुए केंटर का नंबर नोट करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सीएचसी सिखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करते हुए ग्राम रसूलपुर के प्रधान अमित कुमार को सूचना दी। ग्राम प्रधान अमित कुमार रसूलपुर के साथ अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान गुलजार पुत्र यासीन उम्र 32 निवासी रसूलपुर बहलोलपुर थाना बाबूगढ़ हापुड़ के रूप में की है।
मृतक के बड़े भाई ने थाना सिंभावली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भाई गुलजार किसी जरूरी काम से सिखेड़ा आया था और रात्रि 9:00 बजे घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही सिखेड़ा इंडियन पेट्रोल पंप सिंभावली थाना बॉर्डर पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे केंटर के चालक की लापरवाही से जान चली गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































