
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (बेंगलुरु, कर्नाटक) के ख़िलाफ़ आलू किसानों से की गई कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के मामले में मुक़दमा दर्ज किया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों की समस्या का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने कहा
“यह किसानों की जीत है। प्रशासन ने चेतावनी के बाद आखिरकार कार्रवाई की है। हापुड़ जनपद के किसानों ने उत्कल ट्यूबर्स प्रा. लि. कंपनी के साथ आलू की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की थी। अनुबंध के अनुसार कंपनी को अप्रैल 2025 तक किसानों का भुगतान करना था, परंतु आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 तक भी कंपनी ने भुगतान नहीं किया। बार-बार अनुरोध के बावजूद कंपनी केवल झूठे आश्वासन देती रही, जिससे किसानों में नाराज़गी और आर्थिक संकट दोनों बढ़ते गए।”
उन्होंने आगे कहा कि यह कंपनी किसानों का खुलेआम शोषण कर रही थी और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर रही थी। पिछले कई महीनों से किसान न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मुक़दमा दर्ज होने के बाद प्रशासन का धन्यवाद किया गया है, लेकिन संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है।घेराव फिलहाल स्थगित किया जाता है, लेकिन हमारी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट है —
1️⃣ किसान का शोषण न हो।
2️⃣ सभी किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र हो।
3️⃣ कंपनी के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में किसी भी किसान को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।”
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























