
विवाहिता को घर से निकालने के मामले में दहेज लालचियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में गाड़ी व 10 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को गौतमबुद्ध नगर के प्रहलाद कॉलोनी के रहने वाले शिवांश बसोया के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में गाड़ी और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे लेकिन मांग पूरी न होने पर वह विवाहिता को प्रताड़ित करते। आरोपियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























