
बैंक मैनेजर व बैंककर्मियों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी ग्रामीण ने शाखा प्रबंधक पर कर्मचारियों से साठगांठ कर उनके खाते में सेंध लगाकर 2.14 लाख रुपए निकालने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मी पर मुकदमा दर्ज करा छानबीन शुरू कर दी है।
करण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका और उनकी भाभी का गांव के प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक में संयुक्त खाता है। उनके खाते में 2.14 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि थी। 17 मार्च 2025 को शाम करीब 5:00 बजे उनके खाते से 2.14 लाख रुपए निकालने का संदेश आया जबकि उन्होंने व उनकी भाभी ने खाते से कोई पैसे नहीं निकाले। न ही इस धनराशि का किसी को चेक दिया जिसके बाद बैंक कर्मचारियों से शिकायत की तो कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। शाखा प्रबंधक राहुल ने उनकी शिकायत नहीं ली। शिकायत करने की बात पर शाखा प्रबंधक उनसे अभद्रता करने लगा। 10 जुलाई 2025 को उन्होंने डाक द्वारा शाखा प्रबंधक को शिकायत भेजी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एसपी से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़




























