कच्ची शराब का जखीरा बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले धंधेबाज को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने धंधेबाज के कब्जे से 320 लीटर कच्ची शराब 2600 लीटर लहन व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।लहन को नष्ट कर दिया गया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।आरोपी काकाठेर मढैया का सुभाष है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…
Read more
























