
👁 0 views Views
कुंए में गिरा सांड, रेस्क्यू कर लोगों ने बचाई जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव कल्याणपुर में स्थित एक आम के बाग के एक सूखे कुंए में गिरे सांड को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना कई दिन पहले की है जिसकी गुरुवार को पता चला।
बताते है कि पूर्व ग्राम प्रधान भुजेंद्र अपने खेतों की ओर जा रहे थे कि सांड की आवाज सुनकर वह कुंए के पास पहुंचे। ग्राम प्रधान कुंए में सांड को देखकर आशचर्य चकित रह गए। उन्होंने पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचित किया। सभी ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया और अथक प्रयास के बाद सांड को कुंए से बाहर निकाला। सांड को गौशाला भेज दिया।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419

































