हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बनने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे कई जिलों से होकर गुजरेगा। ऐसे में हापुड़ सहित कई अन्य जिलों के आवागमन के लिए गढ़मुक्तेश्वर में एक अन्य पुल बनाया जाएगा जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो।
आपको बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक बनने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर से करेंगे।
एक्सप्रेस वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर आदि जिलों से गुजर रहा है। हापुड़ बुलंदशहर समेत कई जिलों के में आवागमन के लिए गढ़मुक्तेश्वर में एक अन्य पुल बनाया जाएगा जिससे यात्रियों को आसानी हो। इसके साथ ही आपको बता दें कि एक्सप्रेस पर को हरा भरा बनाने के लिए दोनों किनारे 18 लाख 55 हजार पौधे लगाए जाएंगे।



























