
बंदरों के हमले में छत से कूदे बालक के पैर में हुआ फ्रैक्चर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में बंदरों के झुंड से घबराकर 8 साल का बच्चा छत से कूद गया। इस दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।
आपको बता दें कि धौलाना के बड़ा मोहल्ला के रहने वाले सुंदर ने बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका आठ साल का बेटा रोहित रविवार को घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया और उसको काटने के लिए दौड़ पड़ा। घबराकर रोहित छत से नीचे कूद गया। ऊंचाई अधिक होने के कारण उसके पैर में फैक्चर हो गया जिसके बाद परिजन बालक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton




























