
सड़क पार कर रहे बालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में गुलावठी रोड पर गुरुवार की दोपहर एक ट्रक की चपेट में आने से सात साल के मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि सात वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र इमरान सड़क पार कर रहा था। तभी मौके से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान लोग एकत्र हुए और उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























