दिल्ली ब्लास्ट के प्रत्यक्षदर्शी पुष्कर अग्रवाल के पास आकर गिरा बॉडी पार्ट












दिल्ली ब्लास्ट के प्रत्यक्षदर्शी पुष्कर अग्रवाल के पास आकर गिरा बॉडी पार्ट

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): दिल्ली में हुए ब्लास्ट के प्रत्यक्षदर्शी हापुड़ की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सर्राफ पुष्कर अग्रवाल और उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल भी दिल्ली में मौजूद थे। पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि वह घटनास्थल से करीब 40 कदमों की दूरी पर थे। जैसे ही ब्लास्ट हुआ तो भगदड़ मच गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी मौके से भागने लगे। तरह-तरह की अफ़वाही भी फैल गई। जब परिजनों को दिल्ली ब्लास्ट की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुष्कर अग्रवाल से संपर्क साधा। इसके बाद उनका हाल जाना। पुष्कर और उनकी पत्नी के घर सुरक्षित वापस लौटने पर ही परिजनों की जान में जान आई।

पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली के भागीरथ पैलेस पहुंचे जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदा। उन्होंने अपनी गाड़ी को ओमेक्स मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क किया। शॉपिंग करने के बाद वह चांदनी चौक, लाल किले के आसपास घूम रहे थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ। पुष्कर अग्रवाल ने बताया ऐसा लगा मानो मिसाइल आकर गिर गई। इस दौरान सड़क पर भगदड़, चीख पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच उनके पास एक बॉडी पार्ट आकर गिरा। वहीं पुष्कर अग्रवाल की पत्नी पूजा अग्रवाल ने बताया कि ऐसा लगा मानो धरती फट गई हो। कुछ सेकंड में भगदड़ मच गई। काफी भयंकर मंजर था।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!