
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ हापुड़ बाईपास पर ततारपुर के समीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खेतों में जा गिरी। इस दौरान कार में पांच लोग सवार थे जिनमे चीख पुकार मच गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर राहगीर एकत्र हुए और कार में सवार लोगों का हाल जाना।
मामला शनिवार का है जब एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी किठोर से हापुड़ बारात में शामिल होने के लिए आ रही थी। जैसे ही वह ततारपुर के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी हाईवे से नीचे खेतों में जा गिरी। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को मामूली चौट आई है। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867
































