हापुड़ के ज्वेलर्स से भोजपुर में जेवर से भरा बैग लूटा












हापुड़ के ज्वेलर्स से भोजपुर में जेवर से भरा बैग लूटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की न्यू शिवपुरी कॉलोनी के राजीव वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है जो जेवर लेकर किसी काम से दो दिन पहले बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। जब वह गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में किल्हौड़ा के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन बदमाश आए जिन्होंने राजीव की बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी और तीन बदमाशों में से एक बदमाश उतरा। तमंचे के बल पर जेवर से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे जेवर से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद वह हापुड़ की ओर फरार हो गए। यह घटना भोजपुर क्षेत्र में किल्हौड़ा के पास हापुड़ रोड पर हुई। बदमाश जाते समय पीड़ित की बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए। लूटे गए बैग में चार कुंडल, दो कड़े, नकदी और लाकर की चाबी थी। गाजियाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!