हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड बनेगा। इसके लिए नौ करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत हुआ है। इस साल वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। यहां गंभीर रोगियों, दुर्घटना में घायलों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए वार्ड बनाया जा रहा है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में गंभीर रोगियों को उपचार देने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को मेरठ व दिल्ली के लिए रेफर किया जाता है जिसके चलते कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं लेकिन इस वर्ष कई नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को रेफर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल हापुड़ में 50 बेड का क्रिटिकल केयर वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























