👁 0 views Views
सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा हाथ मे तमंचा लेकर हवा में लहरा रहे युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकों हापुड़ कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को धर दबोचा। युवक हापुड़ कोतवाली के गांव शिवगढ़ी का कुलदीप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ती व घटिया लोकप्रियता पाने के लिए कोई ऐसा काम न करें जिसके विरुद्ध पुलिस को कार्रवाई करनी पड़े।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर




























