हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेसी बुधवार को दिल्ली में लाल किले पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाली गई मशाल जुलूस में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मशाल जुलूस शांतिवन से शुरू होकर लाल किला होते हुए आगे की ओर रवाना हो ही रहा था, तभी मशाल जुलूस के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाहियों और पैरामिलिट्री फोर्स ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, उसके बावजूद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं रुके और अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। हापुड़ के कांग्रेसजन यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी मिले, जहां उन्होंने संगठन से जुड़ी बाते उनसे साझा की और उनकी खामियां दूर करने का निवेदन भी किया।मशाल जुलूस निकालने के दौरान कांग्रेस के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द यूपी में कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। इस दौरान संजीव मिश्रा, सुबोध वाजपेई, भरतलाल शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर
























