क्या भाजपा हापुड़ जिलाध्यक्ष हटेंगे ?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल के बाद अब जिलाध्यक्षों में फेर बदल की चर्चाएं शुरु होंगी। हापुड़ में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा हापुड़ के जिलाध्यक्ष उमेश राणा का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद बदले जाने की सम्भावना प्रबल बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को भाजपा ने संगठन की दृष्टि से 98 जनपदों में बांट रखा है। निकाय चुनाव सिर पर है और लोकसभा-2024 चुनाव भी सिर पर है। चर्चा है कि निकाय चुनावों के बाद जिलाध्यक्षों में बदलाव होगा। यह बदलाव हापुड़ जनपद में भी हो सकता है। जनपद हापुड़ भाजपा के जिलाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के अनेक नेता शामिल है जिनमें भूतपूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत आगे है।


























