हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा है कि अवैध निर्माण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई प्लॉट आदि खरीद रहा है तो वह एचपीडीए कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकता है कि यह जमीन एचपीडीए द्वारा स्वीकृत है या नहीं। इसी के साथ सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि जगह-जगह हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए टीम का गठन भी किया गया है जो अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण के खिलाफ जमकर कार्रवाई करेगी।
सचिव का कहना है कि एक महीने में अवैध रूप से निर्माणाधीन और संचालित ढाबों पर बुलडोजर चलाया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि EHAPUR NEWS भी लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठा रहा है जिस पर विभाग संज्ञान ले रहा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























