जगह-जगह चेकिंग और चालान से व्यापारी परेशान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यापारियों ने शनिवार को हापुड़ के ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी अभिषेक शिवम के साथ एक गोष्ठी की। व्यापार प्रकोष्ठ की इस बैठक में व्यापारियों ने सीओ से मांग की कि व्यापारियों का बाजार व बैंक में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में जगह-जगह चेकिंग और चालान से व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामलीला ग्राउंड के गेट से गढ़ रोड पर स्थित फ्लाई ओवर तक कई जगह व्यापारियों के दोपहिया वाहनों को रोका जाता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने जगह-जगह हो रही चेकिंग और चालान से सीओ अभिषेक शिवम को अवगत कराया। अभिषेक शिवम ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि यह चेकिंग भी व्यापारियों के हित में ही है।


इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के संरक्षक विजेंदर गर्ग (लोहे वाले), राजेंद्र (आड़ वाले), संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित (छावनी वाले), चेयरमैन अरविंद शर्मा सर्राफ, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक बबली , संजय पक्का बाग एवम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश हापुड़ के महामंत्री राजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल पंसारी, वरिष्ठ मंत्री विपिन सिंघल , उपाधक्ष संजय डाबर, मीडिया प्रभारी दीपक बंसल, संगठन मंत्री नितिन गर्ग , मनीष सिंघल (ट्रक वाले) आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065







Related Posts

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
error: Content is protected !!