हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीद कर व्रत का खाना पका कर खाने वाले 12 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पांच परिवारों के एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने से क्षेत्र में खलबली मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने खानापूर्ति कर जांच की। इस दौरान अधिकारी ने किसी तरह का सैंपल नहीं भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकार का कहना है कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो कूट्टू वहां नहीं था। हालांकि अधिकारियों ने पांच परिवारों के यहां पहुंचकर उनके घर में रखे कुट्टू के आटे का सैंपल लेने की जहमत तक नहीं उठाई। एक परिवार के 12 से अधिक लोगों के बीमार होने से अभियान को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह का कहना है कि मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में अभियान चलाया गया और 12 से अधिक दुकानों की जांच की गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जिस की तबीयत खराब हुई है उसका जिम्मेदार कौन है? अधिकारियों के सामने पीड़ित परिवार में से एक ने कहां की एसिड बनने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है लेकिन उन लोगों का क्या जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। आखिर मामले में मेडिकल रिपोर्ट क्या कहती है… यह भी सवाल बना हुआ है। साथ ही कार्रवाई के दौरान जांच तो की गई लेकिन अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच को नहीं भेजें जिस से कार्रवाई सवालों के कटघरे में खड़ी है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























