👁 0 views Views
हापुड़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। शहर के श्री संकट हरण हनुमान मंदिर को जगमगाती रोशनी और फूलों से सजाया गया। सजावट में गुब्बारों का प्रयोग भी किया गया। अष्टमी के व्रत विशेष के चलते श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई।

कोरोना के चलते मंदिर में एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही दर्शन करने की अनुमति दी गई। मंदिर तो सजाया गया, भगवान का विशेष श्रंगार भी किया गया लेकिन कोरोना वायरस के चलते जन्माष्टी थोड़ी सूनी दिखाई दी। आपको बता दें कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टी 11 व 12 अगस्त को मनाई जा रही है।






























