हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे जिन्होंने कचहरी परीसर में पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी मांगों को नहीं मानती वह आंदोलन जारी रखेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुलहक ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
आपको बता दें कि हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की सदस्य एडवोकेट मोनिका सिद्धू के साथ हरियाणा पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। वहीं देहात पुलिस ने हरियाणा पुलिस की तहरीर पर एडवोकेट मोनिका सिद्धू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसोसिएशन का आरोप है कि यह मुकदमा पूरी तरह फर्जी है। इसी के साथ एसोसिएशन की मांग है कि मोनिका सिद्धू की तहरीर पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई अभद्रता पर पुलिस संज्ञा लेकर मुकदमा दर्ज करें।
इससे पहले गुरुवार को अधिवक्ता हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी अभिषेक वर्मा से मुलाकात कर मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी, एडवोकेट संजय कंसल, एडवोकेट उदय सिन्हा, एडवोकेट विशाल अग्रवाल, एडवोकेट अनिल आजाद, सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्षित जिंदल, एडवोकेट पवन कुमार गुर्जर, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, एडवोकेट भीम यादव, एडवोकेट ओमवीर, राहुल, अंकुर शर्मा आदि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर


























