दो महीने पहले बागपत के युवक को हापुड़ में कुत्ते ने काटा, हुई मौत












Representative Image

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आवारा कुत्ते हर क्षेत्र में है। चाहे शहरी हो या ग्रामीण… इन आवारा कुत्तों का आतंक हर जगह नजर आ रहा है। दो महीने पहले हापुड़ के गांव कंदोला में कोल्हू पर काम कर रहे एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद युवक की अब मौत हो गई। हालांकि युवक ने किसी तरह का टीका कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया था।
बता दें कि बागपत के बिनौली के हिम्मतपुर सूजती गांव का 28 वर्षीय दीपक पुत्र चंद्रपाल कश्यप दो महीने पहले कंदोला गांव आया और कोल्हू पर कार्य करने लगा। इसी बीच एक आवारा कुत्ते ने दीपक के पैर पर काट लिया। दीपक ने किसी तरह का टीका कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया। इस बीच दीपक अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा। उसके बाद परिजन 17 मार्च को उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन दीपक ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा। उसके बाद परिवार के 32 लोगों ने बागपत में सीएचसी बिनौली पर टीका लगवाया।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर









  • Related Posts

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…

    Read more

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
    error: Content is protected !!