एचपीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार पर किसानों का गुस्सा फूटा












एचपीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार पर किसानों का गुस्सा फूटा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा भवन निर्माताओं से की जा रही कथित अवैध वसूली पर बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने बड़ी तादाद में प्राधिकरण के दफ्तर को जा घेरा और रिश्वतखोरी पर भड़के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया, साथ ही धरना देकर नारेबाजी की। किसानों ने प्राधिकरण को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बताया और एचपीडीए के अफसरों व इंजीनियरों की सम्पत्ति की जांच की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा विंग की अगुवाई में बड़ी तादाद में किसान ततारपुर बाईपास पर एकत्र हुए और प्राधिकरण में व्याप्त कथित रिश्वतखोरी के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में किसान जो निर्माण करते है उन पर वसूली करते हैं और सील कर रिश्वत की मांग करते है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने किसानों का शोषण व उत्पीड़न बंद नहीं किया तो किसान एचपीडीए पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।

जनपद हापुड़ के कोने-कोने से बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टरों व निजी वाहनों से प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचे और रिश्वतखोरी के विरोध में अपने गुस्से का इजहार करते हुए प्राधिकरण दफ्तर पर धरना देकर नारेबाजी की।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

🔊 Listen to this पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान के…

Read more

ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

🔊 Listen to this ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

गढ़: संतुलन खोने के कारण गंगा में गिरी बच्ची का सीसीटीवी आया सामने

गढ़: संतुलन खोने के कारण गंगा में गिरी बच्ची का सीसीटीवी आया सामने
error: Content is protected !!