हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कलैक्ट्रेट के सभागार में जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में किसानों व कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आलू स्टोर का किराया की दर को लेकर चर्चा हुई। भाकियू अराजनैतिक ने शीत गृह में आलू भंडारण की दर तय करने की मांग की थी।बताते है कि जिला अधिकारी की सन्तुति पर सादा आलू का किराया 260 व शुगर फ्री का किराया 285 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी, भाकियू अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजबीर भाटी, सेंकी त्यागी, रवि भाटी, सुधीर त्यागी, राधेलाल त्यागी, प्रदीप त्यागी,सर्वेश त्यागी, नीटू त्यागी मौजूद थे।
DEEWAN, DPS, SBM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571

































