👁 0 views Views
नवरात्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों पर हापुड़ के बाजारों में खूब चहल-पहल बढ़ रही है और श्रद्दालु जमकर खरीददारी कर रहे है। मां दुर्गा भवानी के भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा करने हेतु चुनरी, नारियल, श्रृंगार का सामान तथा पूजन सामग्री आदि की खूब खरीदा। तस्वीरों के माध्यम से देखे ई हापुड़ न्यूज के संवाददाता अशोक तोमर की एक रिपोर्ट
हापुड़ के बाजारों में श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री के साथ व्रत के लिए खाद्य सामग्री कुटू की गिरि, चौलाई, पौसाई के चावल फल आदि भी खरीदे। नवरात्रों पर श्रद्धालुओं का बाजार में ऐसा रेला उमड़ा कि यातायात व्यवस्था भी खड़खड़ा गई और बाजारों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक भी रुक-रुक कर गुजरा।
































