हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी सर्राफ पुष्कर अग्रवाल को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईएफए 2023 अवार्ड से सम्मानित किया है। इस अवसर पर सर्राफ पुष्कर अग्रवाल को बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। अवनीश सिंघल, हिमांशु सिंघल, विनीता गुप्ता, प्रियंका बंसल, महिमा, रक्षित बंसल आदि ने पुष्कर अग्रवाल को बधाई दी।
हापुड़ की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि बंधेल ज्वेलरी के क्षेत्र में उनके द्वारा आकर्षक डिजाइन, बेहतर क्वालिटी बंधेल ज्वेलरी बनाई जा रही है जिसके चलते बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उन्हें इंटरनेशनल फेम अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है।
दिल्ली के एक नामी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में बंधेल ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ के फाउंडर और सीईओ और दीपसागर ज्वेलर्स मेरठ के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल को यह खिताब मिला है। पुष्कर अग्रवाल का कहना है कि वह ग्राहकों को बंधेल के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण ज्वेलरी आकर्षक डिजाइन के साथ उपलब्ध कराते रहेंगे। पुष्कर अग्रवाल की सफलता से जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी वर्ष 2022 में इंडियन ग्लोरी अवार्ड के सेकंड एडिशन में गदर-2 की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल द्वारा पुष्कर अग्रवाल को सम्मानित किया गया था जबकि रवीना टंडन और सोहा अली खान भी उन्हें सम्मानित कर चुकी हैं।


एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288


























