👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक सड़क पर एक ओर झुक गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत ट्रॉली की ओर दौड़े और राहगीरों की सहायता से उसे सीधा कराया जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां से हटाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड का है जहां गोल चक्कर के पास ट्रैक्टर में लगी एक खाली ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर एक ओर झुक गई। राहत की बात यह है कि ट्रैक्टर पलटा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत ट्रैक्टर ट्रॉली के पास पहुंचे और राहगीरों की सहायता से ट्रॉली को सीधा कराया। इसके बाद किसान आगे बढ़ गया।


























