👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने तो ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है जिनका कहना है कि जनपद के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। बता दे कि गेहूं की बाली निकल चुकी है। अप्रैल में इसके कटाई शुरु हो जाएगी। आलू की खुदाई भी अंतिम चरण में है। सरसों की फसल भी पक कर तैयार हो चुकी है लेकिन बरसात की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। यदि ओलावृष्टि होती है तो किसानों की चिंताएं बढ़ जाएंगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

































