हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (पंजाब केसरी): भगवान श्री कृष्णा के जन्माष्टमी पर्व पर नगर के मंदिरों व गौशाला में विशेष आयोजन नहीं होगा। ऐसा निर्णय मंदिर संचालकों ने कोविड-19 वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया है।
श्री मंशा देवी मंदिर हापुड़ के मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया कि मंदिर में केवल सेवायत ही पूजा- अर्चना करेंगे।
श्री पंचायती गौशाला के प्रधान नरेश कसेरे ने बताया कि इस बार गौशाला में जन्माष्टमी पर्व पर कोई विशेष आयोजन नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घर पर रह कर ही जन्माष्टमी मनाएं और घरों से निकलने पर पूरी तरह परहेज रखें।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169




























