हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सहकारी समितियों के मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे हैं। सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4:00 बजे तक चलेगा जिसके पश्चात तुरंत मतगणना होगी। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच चुनाव चल रहा है। जिले में संचालित 64 समितियों में से 32 में निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गए हैं। सिर्फ 30 पैक्स समितियों में संचालन पद पर चुनाव चल रहा है। बता दें कि 152 संचालक पद के प्रत्याशी चुनावी रण में है जबकि 118 निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जनपद की 36 कृषक सेवा सहकारी समिति में बाबूगढ़ समिति का चुनाव रद्द हो गया। इसके साथ ही पांच समितियों पर निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गए हैं। ऐसे में 30 समितियों पर चुनाव चल रहा है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विकास नेहरा ने बताया कि चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा है। इसके लिए चुनाव चिन्ह गुरुवार को ही आवंटित किए जा चुके हैं। आपको बताते चलें कि मतगणना चुनाव के तुरंत बाद शुरू होगी। ऐसे में एक बूथ पर दो से लेकर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586






























