👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के पर्व पर हापुड़ डिपो ने प्रदेश में सर्वाधिक कमाई की है। हापुड़ डिपो की 99 बसों ने 10 दिनों के अंदर दो करोड़ 68 लाख रुपए कमा कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें कि हापुड़ रोडवेज डिपो की लोकल और लंबे रूट की 99 बसों के संचालन से आम दिनों में बसों की कमाई 16 से 17 लाख रुपए प्रतिदिन होती थी लेकिन होली के पर्व पर यह कमाई बढ़कर 26 लाख तक पहुंच गई। ऐसे में 10 दिनों में हापुड़ रोडवेज ने 2.68 करोड़ रुपए की कमाई की है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288




























