👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से एक तमंचा बरामद किया है जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल ट्रैफिक पुलिस रविवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने तमंचा बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवकों के पास तमंचा आया कहां से?
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065






























