👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में इन दिनों तालाब की सफाई का काम चल रहा है। सोमवार से शुरू हुई तालाब की सफाई का अभियान एक हफ्ते तक चलेगा। तालाब की सफाई के लिए जेसीबी मशीन को लगाया गया है जिसके जरिए तलाब की सफाई की जा रही है।
शेखपुर के ग्रामीण पिछले कई दिनों से तालाब की सफाई की मांग कर रहे थे। तालाब में गंदगी होने की वजह से जलभराव और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था जिसके बाद तालाब की सफाई का कार्य शुरू हुआ। तालाब की सफाई से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।





























