👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस अकैडमी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में 80% परिणाम के साथ खेलकूद के क्षेत्र में छात्राओं ने बाजी मारी है जहां उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप में छात्राओं ने हिस्सा लेकर कबड्डी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। बता दें कि हाल ही में स्कूल के ही छात्र देव कुमार ने नेशनल यूथ गेम में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी लगातार बाजी मार रहा है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विकास तेवतिया, निदेशक वर्षा तेवतिया ने छात्राओं को बधाई दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

























