सामयिक परिवेश अध्याय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच उतर प्रदेश इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली का पावन त्योहार मिल बांटो उसे यार :कवि अशोक गोयल अंतरराष्ट्रीय सलाहकार सामयिक परिवेश अध्याय सामयिक परिवेश अध्याय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा एक बार फिर विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन”मस्ती में झूम जाओ होली सुहानी आई” विषय पर होना संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में देश विदेश के कवियों ने भाग लिया और देश के गौरव और गरिमा को बढ़ाया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्यकार कवि अशोक गोयल अंतरराष्ट्रीय सलाहकार सामयिक परिवेश अध्याय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में चन्द्र प्रकाश “चन्द्र” (ओज एवं राष्ट्रवादी चिंतक)का स्वागत तमाम शायरी, ग़ज़ल व गीतों से खूब चढ़बढ़ कर किया गया। विशेष सानिध्य में ममता मेहरोत्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामयिक परिवेश अध्याय) रही। मंच का संचालन कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी (प्रदेश अध्यक्ष, सामयिक परिवेश अध्याय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच) ने अपने सुंदर अंदाज में एक से बढ़कर एक शेरो शायरी और काव्य पंक्तियों से की और मंच के भव्यता को बढ़ाया। सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवि कवयित्री और साहित्यकारों ने भाग लिया और अपने सुंदर-सुंदर रचनाओं से मंच को शोभायमान किया। मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री संध्या श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती वंदना से किया गया। इस विशाल कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी साहित्यकार इस प्रकार हैं डॉ बालकृष्ण महाजन नागपुर महाराष्ट्र
संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश ,कवयित्री रामकुमारी मेंरठ ,डॉ गीता पांडे अपराजिता ,डा. अशोक जाटव ‘राही भोपाल,आशुकवि रमेश कुमार द्विवेदी,हिमांक गोयल पिलखुवा ,सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश,ईश्वर चंद्र जयसवाल संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश ,छगनलाल मुथा मुंबई ,सुशील कुमार पाठक छत्तीसगढ़ ,कविता मोटवानी,डा सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान ,अर्चना वर्मा सिंह मुम्बई ,सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश रामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान, हमीद कमर जलालपुरी आदि। अंत में संचालक कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी द्वारा सभी साहित्यकारों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

























