अडानी को लेकर कांग्रेसजनों का स्टेट बैंक पर धरना,प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिंभावली पर गौतम अडानी ग्रुप को नियम कानूनों को ताक पर रख कर किए गए सहयोग, खाता धारकों से किए गए विश्वासघात के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल शैलेश यादव को दिया।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि 24जनवरी2023 को अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च एजेंसी द्वारा खुलासे के अनुसार अडानी ग्रुप ने शेयरों में हेर-फेर कर अनेकों राष्ट्रीय संस्थानों से लोन लिया जिसमें एसबीआई एवं एल आई सी ने नियमों को दरकिनार कर लगभग 48 करोड खाता धारकों को संकट में डाल दिया है।कांग्रेसजन इसके लिए सर्वदलीय जांच समिति गठित करने की मांग करते हैं। पीसीसी सतीश शर्मा ने कहा कि 25 अगस्त-2014को सारे नियमों को दरकिनार कर मोदी ने राजस्थान की दो कोयला खदानों को गौतम अडानी को दे दी गई, जिला उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया 2014 के चुनाव में से पूर्व विदेशों में जमा काला धन वापस लाने तथा प्रत्येक नागरिक को पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए का वायदा कर जन-धन खाते खुलवाए गये उन्हीं खाता धारकों का पैसा एसबीआई और एवं एलआई सी के माध्यम से अपने चंद मित्रों को देने का काम किया है।पीसीसी नरेश भाटी ने कहा कि गौतम अडानी ग्रुप के कारण एल आई सी एवं स्टेट बैंक जैसी वित्तीय संस्थानों के अडानी की उच्च वित्तीय अस्थिरता से करोड़ों भारतीयों के निहितार्थ जुड़े हैं जो उनके जीवन को प्रभावित करेगा।प्रदर्शन के दौरान चौधरी शमीम अय्यूब, दीपक मोघे, जस्सा सिंह,राहत चौधरी,भूषण सिंह, आजाद सैफी,कर्ण यादव,राकेश शर्मा, बीरपाल सिंह,नाजिम चौधरी,वकील,नकुल चौधरी,हिमायुदीन, सतबीर सिंह,बबलू,अकरम,मुबारिक,विपिन, सेबु,बिजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर
























