निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। आयोग ने शुक्रवार से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरु कर दिया। शुक्रवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। इसके बाद शनिवार 11 से 17 मार्च तक दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। इनके निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन एक अप्रैल को होगा।
नगरीय निकाय चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग भी नए सिरे से तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा इसमें मतदाता बन सकते है। 10 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसी आधार पर दावे व आपत्तियां 11 से 17 मार्च तक प्राप्त की जाएगी। इनका निस्तारण 18 से 22 मार्च के बीच होगा। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपियों को तैयार करने के लिए23 से 31 मार्च तक का समय दिया गया है। एक अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशित होगी।
आनलाइन मतदाता बनें- नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में आनलाइन मतदाता बनने का भी अवसर दिया गया है। 11 मार्च से 17 मार्च तक मतदाता बनने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर आनालइन आवेदन किया जा सकता है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























