हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों के हाथो में वाहनों की चाबी सौंप रहे हैं। ऐसा करना बच्चों के जीवन के साथ-साथ राहगीरों की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करना है। मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गंभीरता से लिया है जिन्होंने बुधवार को मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के सभागार में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। अभिभावकों और नाबालिगों को बताया कि यदि माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहनों की चाबी सौंपते हैं तो पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन का 25,000 रुपए का चालान करेगी और अभिभावकों को तीन महीने की सजा का सामना भी करना पड़ सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने बेहद ही सख्त लहजे में अभिभावकों को चेतावनी दी कि यदि शासन की गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया तो पुलिस जबरदस्त कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि नाबालिक अक्सर वाहनों को सड़कों पर दौड़ाते हैं जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।






















