👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर से मोदीनगर रोड तक रविवार की रात भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसकी वजह से वाहनों के पहियों की रफ्तार थम गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि मेरठ रोड पर स्थित फ़लाई ओवर पर रविवार की रात वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। ऐसे में मोदी नगर रोड से आ रहे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। इसी बीच यातायात पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जाम खुलवाया और लोग अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए।




























